एक प्रीमियम फ़ोन कैसा होना चाहिए? परफॉरमेंस जबरदस्त देता हो कि तगड़े से तगड़ा कामभी बड़े आराम से कर डाले. डिस्प्ले ऐसी अफ़लातून हो कि कलर और कन्ट्रास्ट तो बढ़िया होही साथ में तेज़ से तेज़ धूप में भी सब चकाचक दिखे. डिजाइन ऐसी की मन करे घंटोंनिहारते रहें और कैमरा ऐसा धुआंधार की DSLR को भी टक्कर दे पाए. ऐपल की आईफोनलाइनप, सैमसंग की गैलक्सी S-सीरीज़ और नोट-सीरीज़, वनप्लस का प्रो मॉडल वाला फ़ोन,ऑप्पो की फाइन्ड X सीरीज़ और शाओमी की मी-सीरीज़ इसी नियत से मार्केट में उतरते हैंकि सारे झंडे फ़तह कर लिए जाएं. मगर कितना भी हाथ-पैर मार लो, हर डिवाइस में कुछ नकुछ कमी तो रह ही जाती है. देखिए वीडियो.