एंड्रॉयड फ़ोन आजकल इतने सारे कचरे के साथ आते हैं कि क्या बताएं. और कचरे से हमारामतलब ब्लोटवेयर से है, यानी कि वो ऐप्स जो आपके स्मार्टफ़ोन में पहले से पड़े हुए आतेहैं. आप कभी इनका इस्तेमाल नहीं करते मगर आप इनको अनइंस्टॉल या डिलीट भी नहीं करसकते. ये रक्त पिपासु बनकर आपके फ़ोन की रैम और स्टोरेज तो चूसते ही हैं, साथ मेंप्रोसेसर की जान भी छका लेते हैं. और तो और कभी-कभी डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटीके भी परखच्चे उड़ा देते हैं. इसी से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग अपने डिवाइस कोरूट कर इन ऐप्स को डिलीट मार देते हैं. मगर रूट करने से फ़ोन की वॉरन्टी गुस्सा होजाती है और टाटा बाय-बाय बोल देती है. फ़िर हम करें तो करें क्या, बोलें तो बोलेंक्या? असल में एक और तरीका है जिससे आप इन ब्लोटवेयर को हटा भी सकते हैं और आपकेफ़ोन की वॉरन्टी भी चिपकी रहेगी. देखिये वीडियो -