The Lallantop
Advertisement

फोन की चार्जिंग केबल बार-बार खराब हो जाती है? आदत सुधारें और ये वाली खरीदें

University of Maryland में Advanced Life Cycle Engineering लैब के फाउंडर Michael Pecht के मुताबिक आपकी गंदी आदतें केबल खराब करने के लिए जिम्मेदार हैं. माइकल, केबलों पर तमाम तरीके के टॉर्चर करते हैं. उनको तोड़ते हैं, खींचते हैं, बार-बार प्लग में लगाते हैं.

Advertisement
pic
24 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 09:44 PM IST)
Your wrong habits are destroying your charging cables
केबल खराब करने में आपकी गंदी आदतें जिम्मेदार हैं
Quick AI Highlights
Click here to view more

आप अपने फोन के इकलौती साथी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं. आपकी बुरी आदतों की वजह से ये जल्द 'बिगड़' जाता है. अगर आप एंड्रॉयड यूजर होंगे तो शायद आपको इसका कम दुख होता होगा, मगर जो आप एक आईफोन चलाते हैं तो यकीनन आप इस दर्द से वाकिफ होंगे. आईफोन यूजर्स का सबसे बड़ा दर्द यही है. ना, गले तक भरा हुआ स्टोरेज नहीं. बल्कि चार्जिंग केबल खराब हो जाने का दर्द. ज्यादातर यूजर्स कटी-फटी, मुड़ी-तुड़ी, भद्दी सी टेप लगी केबल इस्तेमाल करते मिल जाएंगे क्योंकि नई तो बहुतई महंगी आती है.

चार्जिंग केबल को खराब होने से कैसे बचाएं?

जैसा हमने कहा, खराब केबल का दर्द आईफोन वालों का ज्यादा है. एंड्रॉयड वाले थोड़े कम दुखी क्योंकि उनकी केबल थोड़ा सस्ती होती है. अब आप कहेंगे ‘क्या कह रहे हो? आपने ही तो कहा था कि केबल तो केबल होती है.’ हां जी कहा था, मगर जब स्मार्टफोन कंपनी की केबल की बात करेंगे तो आईफोन की टाइप सी केबल 1900 रुपये की है. एंड्रॉयड की 500 में आ जाती है. लेकिन खराब कोई सी हो, दर्द और दुख होता है. अगर गलत समय पर काम करना बंद हो जाए तो मिनी हार्ट अटैक भी आ जाता है. जैसे ट्रेन में या फिर जरूरी पेमेंट करते समय. इसलिए कुछ आदतें छोड़ दीजिए. ऐसा हम नहीं बल्कि एक्सपर्ट कह रहे हैं.

University of Maryland में Advanced Life Cycle Engineering लैब के फाउंडर Michael Pecht के मुताबिक मोबाइल यूजर्स की आदतें केबल खराब करने के लिए जिम्मेदार हैं. माइकल, केबलों पर तमाम तरीके के टॉर्चर करते हैं. उनको तोड़ते हैं, खींचते हैं, बार-बार प्लग में लगाते हैं. इसके बाद क्षतिग्रस्त केबलों को एक्स-रे मशीन के नीचे रखकर नुकसान का अध्ययन करते हैं. शायद आपको लगेगा माइकल केबल को ढीले और गोल-गोल तरीके से लपेटने के बारे में कह रहे होंगे. बहुत कसकर लपेटने या उलझाने से तार जल्दी खराब हो जाते होंगे.

आपका-मेरा पूरा जीवन झूठ है

अंग्रेजी में बोले तो my whole life is a lie, क्योंकि माइकल के मुताबिक इससे कुछ नहीं होता. सारा दोष तो केबल को चार्जर में खोंसने का है. माइकल के मुताबिक केबल को फोन से लेकर चार्जर में प्लग करते समय तक हम जो ज्यादती करते हैं, वही केबल को खराब करता है. केबल छोटे-छोटे धातु के तारों से भरी होती हैं जिन पर इंसुलेशन होता है. एक सिरे पर, ये तार एक कनेक्टर में पिरोए जाते हैं जिसके अंत में एक प्लग लगा होता है. सारी गड़बड़ यहीं होती है. याद करेंगे तो याद आएगा कि हां यार केबल तो यहीं से टूटी थी.

इस सिरे के साथ पूरा टॉर्चर हम सब करते हैं. जैसे चार्जर में जबरदस्ती घुसेड़ देना या झटके से निकाल लेना. कई बार तो जल्दबाजी में हम इतना जोर लगाते हैं कि केबल के साथ चार्जर भी बाहर आ जाता है. इससे ही बचना है. केबल के साथ अच्छे से पेश आइए. आहिस्ता से लगाइए और हौले से निकालिए. बस इतना ही करना है. मगर हम ये करते कहां हैं!

वैसे एक बात और. जब अगली बार केबल खरीदें तो चिकनी वाली नहीं बल्कि दरदरी वाली, बोले तो braided वाली.

वीडियो: खर्चा-पानी: ईरान जंग की वजह से कॉन्डम महंगे हो जाएंगे?

Advertisement

Advertisement

()