10,000 रुपए में मिलने वाली बढ़िया स्मार्टवॉच कौन सी हैं?
ऐपल वॉच के ये सस्ते विकल्प बढ़िया काम करते हैं!
Advertisement

10,000 रुपए में मिलने वाली बढ़िया स्मार्टवॉच.
स्मार्टवॉच किसी टाइम इतनी महंगी हुआ करती थीं कि इन्हें एक लग्ज़री आइटम की तरह देखा जाता था. मगर टाइम के साथ धीरे-धीरे इन घड़ियों के दाम भी कम हुए हैं और इनमें आने वाले फीचर में भी बढ़ोतरी हुई है. इस वक़्त मार्केट में बहुत सारी स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनियां मौजूद हैं और इसके साथ ही लगभग हर स्मार्टफोन कंपनी भी स्मार्टवॉच बनाने में लगी हुई है.
ऐपले वग़ैरह की स्मार्टवॉच अभी भी 20-25 हज़ार रुपए की रेंज में हैं, मगर आपको बढ़िया फीचर से लैस स्मार्टवॉच 10,000 रुपए के अंदर भी मिल जाएंगी. हमने ऐसी ही 5 बढ़िया स्मार्टवॉच की एक लिस्ट तैयार की है. अगर आप नई स्मार्टवॉच लेने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इन ऑप्शन्स पर नज़र डाल लीजिए. Amazfit GTR 2e
ये है Amazfit Gtr 2e स्मार्टवॉच (फ़ोटो: Amazon)
अमेजफिट के पास लगभग हर क़ीमत में अलग-अलग फीचर वाली स्मार्टवॉच मौजूद हैं. 10,000 रुपए के बजट में इनमें से सबसे बढ़िया Amazfit GTR 2e है. ये 9,999 रुपए की है और इसमें आपको 1.39-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो हर वक़्त चालू भी रह सकती है. इसमें लोकेशन बताने वाला GPS ट्रैकर है, खून में ऑक्सीजन की मात्रा बताने वाला SpO2 सेन्सर है, वाटर रेसिस्टेंट है, वॉइस कंट्रोल फीचर है और स्ट्रेस नापने वाला सिस्टम भी. Mi Watch Revolve
ये है Mi Watch Revolve स्मार्टवॉच (फ़ोटो: Amazon)
शाओमी की Mi Watch Revolve में 1.39-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, GPS है, स्ट्रेस और नींद नापने वाला सिस्टम है और 5ATM वाटर रेसटेंट रेटिंग है, मतलब कि ये 50 मीटर की गहराई में 10 मिनट तक रह सकती है. इसमें SpO2 सेन्सर तो नहीं है, मगर लगभग वही काम करने वाला VO2 Max मीटर है. इस स्मार्टवॉच की क़ीमत 9,999 रुपए है. Realme Watch S Pro
ये है Realme Watch S Pro स्मार्टवॉच (फ़ोटो: Amazon)
10,000 रुपए की रेंज में मिलने वाली बढ़िया स्मार्टवॉच में रियलमी की घड़ी भी शामिल है. Realme Watch S Pro में 1.39-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, SpO2 सेन्सर है, 5ATM वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग है और GPS ट्रॅकिंग भी मौजूद है. इस वक़्त इस स्मार्टवॉच की कीमत 9,999 रुपए है. Honor Watch ES
ये है Honor Watch Es स्मार्टवॉच (फ़ोटो: Amazon)
ये स्मार्टवॉच बड़ी ही हल्की है. इसमें 1.64-इंच की AMOLED स्क्रीन है जो गोल न होकर रेक्टैंगल शेप की है. इसमें GPS नहीं है मगर हार्ट रेट नापने के साथ-साथ खून में ऑक्सीजन नापने वाला SpO2 सेन्सर है. ये 5ATM वाटर रेसिस्टेंट भी है. इसकी कीमत इस वक़्त 4,999 रुपए है. Noise ColorFit Pro 3
ये है Noise Colorfit Pro स्मार्टवॉच (फ़ोटो: Amazon)
इस लिस्ट की बाकी स्मार्टवॉच की तरह Boise ColorFit Pro 3 में AMOLED स्क्रीन नहीं है. इसमें 1.55-इंच की LCD डिस्प्ले है. स्मार्टवॉच 5ATM वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें हार्ट रेट मॉनीटर सिस्टम के साथ में SpO2 सेन्सर भी है. इस वक़्त इसकी कीमत 4,499 रुपए है.

.webp?width=60)