The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • This website lets you order free food for Covid patients

ये वेबसाइट Covid मरीजों को फ्री खाना पहुंचाने वालों का पता देती है!

covidmealsforindia.com पर आप खाना मंगा सकते हैं

Advertisement
Img The Lallantop
इस वेबसाइट पर आपको कोरोना मरीज़ तक खाना पहुंचाने वाले मिल जाएंगे.
pic
अभय शर्मा
26 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 26 अप्रैल 2021, 12:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोरोना वायरस (Coronavirus In India) के बढ़ते केस के चलते लोगों को बहुत तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग हर तरह से एक दूसरे की मदद कर रहे हैं. ऐसा ही मदद का एक हाथ उन लोगों का है ,जो कोविड मरीज़ को फ़्री में या बहुत ही कम क़ीमत पर घर का खाना पहुंचा रहे हैं. ऐसे लोग लगभग हर शहर में मौजूद हैं मगर हर कोई सोशल मीडिया के ज़रिए इन तक नहीं पहुंच पा रहा है.
कई घर ऐसे हैं जहां पर कोविड मरीज़ की देख रेख में खाना नहीं बना पा रहा है. इस दिक्कत को दूर करने के लिए शेफ सारांश गोइला ने covidmealsforindia.com नाम की वेबसाइट शुरू की है. इस वेबसाइट पर आप अपने शहर में कोविड मरीज़ तक घर का खाना पहुंचाने वाले होम शेफ या टिफ़िन सर्विस के बारे में जानकारी निकाल सकते हैं. यहीं से आप इन्हें वॉट्सऐप पर संपर्क भी कर सकते हैं. इस पोर्टल को बनाने में Fastor नाम की सर्विस ने मदद की है. ये रेस्त्रां वग़ैरह को ऑनलाइन लाकर इनका फूड डिलिवरी बिज़नेस चालू करवाती है.
Covidmeals 1
खाना ऑर्डर करने के लिए अपना राज्य और शहर डालिए.

इस वक़्त covidmealsforindia.com 40 से ज़्यादा शहरों में फूड डिलिवरी सर्विस दे रही है. इनके मुताबिक़ इस पोर्टल पर 900 से ज़्यादा खाना पहुंचाने वाले मौजूद हैं. अगर कोई टिफ़िन सर्विस या शेफ इसका हिस्सा बनना चाहते हैं, तो वो इस पोर्टल पर खुद को रजिस्टर भी कर सकते हैं. हमें इस पोर्टल पर फ़्री खाना पहुंचाने वालों के साथ-साथ पेड सर्विस देने वाले भी मिले. खाना फ़्री है या नहीं, ये पता करने के लिए आपको टिफ़िन वाले से बात करनी पड़ेगी. अगर वेबसाइट पर इस सर्विस के नाम के आगे ही लिखा होता तो बेहतर होता. अब देख लेते हैं कि इस पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करना है. Covid Meals for India पर खाना कैसे ऑर्डर करें वेबसाइट खोलते ही आपके सामने दो बॉक्स बनकर आएंगे. पहले में आपको अपना राज्य चुनना है. इसके बाद दूसरे वाले बॉक्स में अपने शहर का नाम डाल दीजिए. इसके बाद नीचे दिए हुए Find Food वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए.
Covidmeals 2
टिफ़िन सर्विस आपके सामने कुछ इस तरह दिखाई पड़ेंगी.

इसके बाद आपको अपने शहर के वो सभी रेस्त्रां एक लिस्ट में दिखने लगेंगे जो कोविड मरीज़ तक खाना पहुंचा रहे हैं. इन रेस्त्रां के नाम के साथ में इनका मोबाइल नंबर, ये किस-किस दिन खाना पहुंचाते हैं और कितने से कितने बजे तक काम करते हैं, सब लिखा हुआ होता है. सामने ही एक वॉट्सऐप का बटन भी होता है, जिसपर क्लिक करने पर आपके फ़ोन में वॉट्सऐप चैट खुल जाएगी और आप यहीं से खाना मंगा सकते हैं.
आपकी सहूलियत के लिए एक मैसेज पहले से लिखा हुआ रखा रहता है, "Hey, I found your service on covidmealsforindia.com and I'm looking to order." मतलब कि 'मुझेआपकी सर्विस के बारे में covidmealsforindia.com वेबसाइट से पता चला. मैं खाना मंगाना चाहता हूं.'

Advertisement

Advertisement

()