The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • signs that indicates that your phone has been hacked: camera and microphone access

कोई आपका फोन हैक करने की कोशिश में है? हरी बत्ती देगी लाल खतरे का संकेत

हैकर्स ऐसे ऐप्स से आपके फोन में दाखिल होने का रास्ता बनाते हैं जिनकी सिक्योरिटी कमजोर है या फिर उनको रेगुलर अपडेट नहीं मिलता.

Advertisement
pic
24 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2023, 04:13 PM IST)
signs that indicates that your phone has been hacked: camera and microphone access
फोन देता है हैक होने का संकेत. (तस्वीर: पिक्सेल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आए दिन सुनने को मिलता है कि फलाने का फोन हैक हो गया. किसी का निजी डेटा पब्लिक में शेयर हो रहा तो किसी की तस्वीरें. हर कोई इसी आशंका से घिरा रहता है कि कहीं वो भी तो इसका शिकार नहीं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आजकल के स्मार्ट हो चले स्मार्टफोन इस बात का संकेत देते हैं कि फोन हैक हो रहा है या फिर कोई उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा है. एक और अच्छी बात, इसके लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप्स की भी जरूरत नहीं. सब प्राइवेसी सेटिंग्स में मिलता है.

कैमरा और माइक्रोफोन बनाते हैं रास्ता

फोन को हैक करने या फिर उसमें डेटा चुराने का सबसे बड़ा सोर्स उसका माइक्रोफोन और कैमरा होता है. आमतौर पर ज्यादातर ऐप्स आपसे इसके एक्सेस की परमिशन मांगते हैं और हम भी बिना कुछ सोचे-समझे टप्प से ओके करते जाते हैं. इसलिए एक बात का खास ख्याल रखें कि क्या वाकई में ऐप को कैमरे और माइक्रोफोन के एक्सेस की जरूरत है. मसलन, मौसम का हाल बताने वाला ऐप. अगर नहीं तो डाउनलोड करते समय ना बोल दीजिए और अगर ओके दबा दिया था तो सेटिंग्स में जाकर एक्सेस बंद कर दीजिए.

# इसके लिए आपको होम स्क्रीन पर ऊपर से नीचे की तरफ दो बार सर्रर्र से उंगली फिरानी होगी.

# कैमरा और माइक्रोफोन के टैब नजर आएंगे. अगर जो नजर नहीं आते तो क्विक सेटिंग्स के एडिट बटन पर टैप कीजिए.

कैमरा और माइक्रोफोन सेटिंग्स

# गूगल ने कुछ सालों पहले ये अहम प्राइवेसी अपने ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऐड किया था. तो अगर आपका फोन बहुत पुराना नहीं है तो ये सेटिंग्स आपके फोन में होंगी ही सही.

# आप सेटिंग्स में ऐप के अंदर जाकर भी किसी एक ऐप के लिए ऐसा कर सकते हैं.

# आईफोन यूजर्स को सेटिंग्स का रुख करना होगा. जहां कैमरा और माइक्रोफोन टैब आपका इंतजार कर रहा होगा.

आपको लग रहा होगा कि बात तो हैकिंग की हुई थी, कहां सेटिंग्स में घूमी-घूमी करवा रहे. तो जनाब ये वो सावधानी है जो अगर आपने बरती तो आपको आगे पढ़ने की जरूरत ही नहीं पढ़ेगी. चलिए अब आते हैं हैकिंग इन्डिकेटर पर.

दरअसल कई सारे ऐसे ऐप्स हैं जिनकी सिक्योरिटी पुख्ता नहीं होती या फिर रेगुलर टाइम पर अपडेट नहीं होते. वैसे ऐप्स हैकर्स का आसान रास्ता होते हैं आपके स्मार्टफोन में दाखिल होने का. तो जैसा हमने कहा, ऊपर बताया प्रोसेस अपना लीजिए या फिर फोन की लॉक स्क्रीन और होम स्क्रीन पर नजर रखिए. फोन आपका आईफोन हो या एंड्रॉयड. इधर किसी ऐप ने कैमरे या माइक्रोफोन को एक्सेस किया नहीं उधर स्क्रीन पर टॉप में ग्रीन बत्ती जल जाती है.

उदाहरण के लिए, अगर आपने वॉट्सऐप पर वॉयस मैसेज रिकॉर्ड किया या इंस्टा ऐप से फोटो खींचा तो बत्ती जलेगी. ये नॉर्मल है क्योंकि थोड़े देर में बत्ती बुझ जाती है. मगर जनाब अगर कोई आपके कैमरे को लगातार एक्सेस कर रहा, बोले तो फोन की स्क्रीन रिकॉर्ड कर रहा या आपकी गतिविधि, तो बत्ती जलती रहेगी. ऐसा कुछ दिखे तो तुरंत कैमरा और माइक्रोफोन एक्सेस बंद कीजिए.

कैमरा या माइक्रोफोन एक्सेस होने पर हरी बत्ती जलती है

फोन में नजर डालिए कि हाल फिलहाल कोई बेकार सा ऐप डाउनलोड किया था क्या. जैसे रैम मैनेजर या बैटरी बूस्टर. ऐप से लॉग आउट कीजिए और उसको हमेशा के लिए डिलीट मारिए. कैसे करना वो यहां क्लिक करके जान लीजिए. अगर इतने से भी काम नहीं चले तो सर्विस सेंटर ही सही जगह है आपके लिए.

इसलिए अगली बार अगर बत्ती देर तक जले, फोन हो भयंकर गर्म या बैटरी जल्दी हो फुर्र तो समझ जाइए. कुछ तो गड़बग है दया!

वीडियो: सैमसंग और आईफोन किनारे पड़े रहे, बेस्ट स्मार्टफोन का 'अवॉर्ड' इसे मिल गया!

Advertisement

Advertisement

()