The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • nasa dart mission hitting google screen tweet by ceo sundar pichai

गूगल पर ये सर्च करो, स्क्रीन पर ब्लास्ट हो जाएगा!

NASA के करम के बाद हुआ ये

Advertisement
nasa dart mission hitting google screen tweet by ceo sundar pichai
नासा के डार्ट मिशन का गूगल कनेक्शन(image-nasa)
pic
सूर्यकांत मिश्रा
27 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 27 सितंबर 2022, 04:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी स्पेस एजेंसी National Aeronautics and Space Administration यानी NASA ने पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे एक ऐस्टरॉइड को अंतरिक्ष में ही सफलतापूर्वक निशाना बनाकर इतिहास रच दिया है. ये खबर आपने अभी तक पढ़ ली होगी. लेकिन नासा के ये डार्ट मिशन गूगल (Google) की स्क्रीन पर जा लगा है. धमाका इतना बड़ा कि गूगल के CEO सुंदर पिचाई (sunder pichai) खुद ट्वीट करते नजर आ रहे. क्या है पूरा मामला, आइए समझते हैं.

Embed

बताते चलें कि मंगलवार, 27 सितंबर को DART को जानबूझकर ऐस्टरॉइट पर क्रैश किया गया. स्पेस साइंस के इतिहास में ऐसा कारनामा पहली बार हुआ है. DART या इसी के जैसे दूसरे टूल्स की मदद से खतरनाक ऐस्टरॉइड्स को अंतरिक्ष में ही खत्म कर दिया जाएगा या उनकी दिशा बदल दी जाएगी. अच्छी खबर है क्योंकि भविष्य में अंतरिक्ष से आने वाले ऐसे खतरों को लेकर एक डिफेंस सिस्टम तैयार करने का रास्ते खुल गए हैं.

अब बात गूगल की. नासा का डार्ट गूगल की स्क्रीन पर भी लगा. और इतने जोर से लगा कि स्क्रीन पर धमाका हो गया. नासा ने खुद ट्वीट करके बताता कि गूगल सर्च आपके लिए कुछ शानदार सा दिखा सकती है. बस आपको गूगल सर्च बार पर 'Nasa Dart' सर्च कारण होगा.

Embed

जब हमने गूगल पर Nasa Dart सर्च करके देखा तो इस खबर से जुड़े तमाम पेज तो ओपन हुए ही. स्क्रीन पर ऐस्टरॉइड के उड़ने का ग्राफ़िकल प्रेज़न्टैशन भी नजर आया. टाइप करते ही लेफ्ट की तरफ से एक नासा का डार्ट टूल स्क्रीन पर ऐस्टरॉइड जैसा ब्लास्ट करता नजर आ रहा है. नासा के इस ट्वीट को गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने भी शेयर किया है. 

बात करें डार्ट मिशन कि तो रिपोर्टों के मुताबिक पृथ्वी से करीब 1.1 करोड़ किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में एक ऑब्जेक्ट पर इतना सटीक निशाना लगाने का ये कारनामा पहली बार हुआ है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक DART को अमेरिका की स्पेसक्राफ्ट निर्माता कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के रॉकेट से लॉन्च किया गया था. एलन मस्क, वही टेस्ला वाले, इस कंपनी के फाउंडर हैं. हालांकि मिशन को NASA के निर्देशों पर अंजाम दिया गया.

वीडियो: नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप का कमाल

Advertisement

Advertisement

()