JioPhone Next लॉन्च, दुनिया में सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन होने का दावा
JioPhone Next की बिक्री 10 सितंबर 2021 से होगी.
Advertisement

RIL AGM 2021 में मुकेश अंबानी ने नए फोन की लॉन्चिंग का ऐलान किया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने गूगल (Google) के साथ साझेदारी में एक नया 4जी स्मार्टफोन JioPhone Next लॉन्च किया है. 24 जून गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की सालाना आम बैठक के दौरान कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियोफोन नेक्स्ट से पर्दा उठाया. दावा किया कि यह दुनिया का सबसे किफायती 4जी स्मार्टफोन होगा.
यह पहला मौका नहीं है, जब रिलायंस इंडस्ट्रीज स्मार्टफोन बनाने के बिजनेस में हाथ आजमाने वाली है. इससे पहले कंपनी Lyf ब्रांड के तहत स्मार्टफोन बेचती थी. 2016 में जियो नेटवर्क के आगाज़ के साथ कंपनी ने 4जी सपोर्ट करने वाले फीचर फोन को भी मार्केट में उतारा था.
JioPhone Next लॉन्च करते वक्त मुकेश अंबानी ने कहा-

Jiophone Next की कीमत का अभी नहीं खुलासा
जियोफोन नेक्स्ट के सभी फीचर्स का खुलासा अभी नहीं हुआ है. इसकी कीमत पर भी अभी सस्पेंस है. इतना साफ है कि बिक्री 10 सितंबर 2021 से शुरू होगी. Aramco-RIL की पार्टनरशिप मुकेश अंबानी ने बताया कि सऊदी अरामको के चेयरमैन और सऊदी अरब के पब्लिक वेल्थ फंड के गवर्नर यासिर अल-रुमायन अब रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बोर्ड में शामिल होंगे. बेहतर ग्रोथ की खातिर रिलायंस ओ2सी बिजनेस में सऊदी अरामको के साथ रणनीतिक साझेदारी करेगी. इस साझेदारी के बारे में विस्तार से जल्द ही बताया जाएगा. अब रिलायंस का अंतरराष्ट्रीयकरण होगा. आने वाले दिनों में कंपनी के और भी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से पर्दा उठेगा. रिलायंस का नया एनर्जी बिजनेस RIL ने नए एनर्जी बिजनेस की शुरुआत की है. कंपनी धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्पलेक्स बनाएगी. इस गीगा कॉम्प्लेक्स में 4 फैक्ट्रियां लगाई जाएंगी. शुरुआत में इस बिजनेस में कुल 75000 करोड़ का निवेश किया जाएगा. रिलायंस न्यू एनर्जी काउंसिल का गठन होगा जो दुनिया के नामी यूनिवर्सिटीज़ और टेक कंपनियों के साथ साझेदारी करेगा.

यह फोन गूगल के साथ साझेदारी में लाया जा रहा है. यह मार्केट में 10 सितंबर 2021 से उपलब्ध होगा. नया स्मार्टफोन उन 30 करोड़ ग्राहकों को अपग्रेड करने का मौका देगा जो अब भी 2जी नेटवर्क पर बने हुए हैं.
बता दें कि बीते साल जुलाई महीने में जियो और गूगल के बीच एक साझेदारी हुई थी. ये साझेदारी किफायती 4जी और 5जी स्मार्टफोन डेवलप करने के लिए थी. पार्टनरशिप के लिए गूगल ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 4.5 अरब डॉलर निवेश करने की बात की थी. उसके बदले में उसे कंपनी में 7.73 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली थी. 5जी पर रिलायंस जियो की योजना रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की एजीएम के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा,52/n JIOPHONE NEXT is powered by an optimized version of Android OS jointly developed by Jio and @Google
— Flame of Truth (@flameoftruth) June 24, 2021
. It is ultra-affordable and packs cutting-edge features. It will be available in market from Ganesh Chaturthi, 10th September: Mukesh Ambani#RILAGM
#MadeForIndiaMadeInIndia
जियो 5जी नेटवर्क पर अपग्रेड करने के लिए बेहद ही सुगम स्थिति में है. 5जी ईकोसिस्टम डेवलप करने के लिए हम ग्लोबल पार्टनर्स के साथ काम कर रहे हैं. कोशिश है कई 5जी डिवाइस डेवलप करने की. जियो भारत को सिर्फ '2जी मुक्त नहीं, 5जी युक्त ' करने पर काम कर रहा है. जियो ने स्टेट ऑफ आर्ट 5जी टेक्नोलॉजी को डेवलप करने के लिए बेहद ही कारगर कदम उठाए हैं. हमारा मेड इन इंडिया सॉल्यूशन बेहद ही विस्तृत, संपूर्ण और प्रतिस्पर्धी है.गूगल क्लाउड और जियो ने 5जी पार्टनरशिप का भी ऐलान किया. जियो के 5जी सॉल्यूशन्स के लिए गूगल क्लाउड की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा. भारत में रिलायंस के 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग चल रही है और इस दौरान कंपनी ने 1 जीबीपीएस तक की स्पीड हासिल की है. कंपनी को उम्मीद है कि वह भारत में सबसे पहले 5जी नेटवर्क पेश करेगी. JioPhone Next में क्या होगा खास? जियोफोन नेक्स्ट एक 4जी स्मार्टफोन होगा. यह एंड्रॉयड ओएस (ऑपरेटिंग सिस्टम) के ऑप्टिमाइज़्ड वर्ज़न पर चलेगा. यह साफ नहीं है कि यह एंड्रॉयड गो होगा, या फिर कोई नया ओएस. गूगल के प्रमुख सुंदर पिचई ने बताया है कि इस ऑपरेटिंग सिस्टम को खासतौर से भारत के लिए बनाया गया है. फीचर्स की बात करें तो फोन में वॉयस असिस्टेंट, स्क्रीन टेक्स्ट पढ़ने की क्षमता और ऑग्मेंटेड रियलिटी फीचर्स वाला स्मार्ट कैमरे भी होगा.