The Lallantop
Advertisement

रिचार्ज नहीं करवाया और सिम हो गया बंद... 11 रुपये के खर्च में चालू रहेगा

SIM inactive rules: लंबे समय से इनएक्टिव मोबाइल नंबर के लिए सिर्फ 90 दिन की लिमिट होती है. माने लास्ट रिचार्ज के बाद अगर 90 दिन तक कोई रिचार्ज नहीं किया गया तो टेलिकॉम कंपनी उस नंबर को बंद करके किसी और को दे सकती है.

Advertisement
pic
29 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 01:40 PM IST)
jio-sim-deactivate
सिम चालू रखने के लिए 11-22 खर्च कीजिए
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या आपके पास भी बहुत दिनों से इस्तेमाल नहीं होने वाले मोबाइल नंबर के बंद होने का मैसेज आया है. हो सकता है आपका ऐसा कोई मोबाइल नंबर बंद हो चुका हो. ऐसे में टेलिकॉम कंपनियों को बुरा-भला कहना बंद कीजिए जैसे सोशल मीडिया पर चल रहा है. माने कि Jio इनएक्टिव मोबाइल नंबर बंद कर रहा है. ना ऐसा नहीं है. ये एक प्रोसेस है. जियो या एयरटेल या Vi या बीएसएनएल अपने से नहीं कर रहा है. लंबे समय से बंद पड़े नंबरों को लेकर TRAI बहुत सख्त है. इसलिए आप अपने बंद नंबर को बचाने के लिए 11 रुपये का प्रबंध कीजिए.

नियम क्या है?

90 दिन हैं तुम्हारे पास. लंबे समय से इनएक्टिव मोबाइल नंबर के लिए सिर्फ 90 दिन की लिमिट होती है. माने लास्ट रिचार्ज के बाद अगर 90 दिन तक कोई रिचार्ज नहीं किया गया तो टेलिकॉम कंपनी उस नंबर को बंद करके किसी और को दे सकती है. रिचार्ज से मतलब किसी भी किस्म के रिचार्ज से है. भले तो डेटा रिचार्ज हो, टॉप-अप हो या नॉर्मल वाला. ये कितने भी अमाउन्ट का हो, उससे भी कोई दिक्कत नहीं. हालांकि, टेलिकॉम कंपनियां ऐसा आमतौर पर करती नहीं हैं. ऐसा नहीं करने का सबसे बड़ा कारण तो कस्टमर को अपने साथ बांधे रखना है. माने कभी तो वापस आने की उम्मीद.

अब होता ये है कि हम सभी के पास दो नंबर होना बहुत कॉमन हो गया है. कभी जरूरत के लिए जैसे व्हाट्सऐप या बैंकिंग के लिए हम दूसरा नंबर लेते हैं या कई बार ऑफर के चक्कर में भी ऐसा हो जाता है. ऐसे नंबर को हम एक समय के बाद रिचार्ज नहीं करते क्योंकि ओटीपी आती रहती है और डेटा आपके मेन नंबर से चलता रहता है. लेकिन अब कंपनियां इसको लेकर सख्त हैं क्योंकि सरकार के निर्देश हैं. जैसे अगर नंबर इनएक्टिव है, तो उससे यूपीआई नहीं चलेगा. ऐसी सिम अगर मोबाइल में नहीं है तो आपका व्हाट्सऐप भी काम नहीं करेगा.

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से GPay, PhonePe और Paytm का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, अगर आपका नंबर...

11 रुपया देना पड़ेगा

अब ऐसे इनएक्टिव नंबर को अगले 90 दिन एक्टिव रखने का सबसे सस्ता उपाय 11 रुपये का रिचार्ज है. ये एक घंटे वाला डेटा ओनली प्लान है. इस प्लान में 1 घंटे की वैलिडिटी के साथ 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद, इसमें स्पीड कम होकर 64 Kbps तक हो जाती है. हालांकि इसमें कोई कॉलिंग या SMS बेनिफिट्स नहीं हैं, फिर भी SIM को एक्टिव रखने के लिए काफी है. ये प्लान जियो में उपलब्ध है. एयरटेल में इसके लिए 22 रुपये लगेंगे. एक बात और, अगर आपका नंबर बहुत दिनों से बंद है तो शायद आपको पहले एक नॉर्मल रिचार्ज भी करना पड़ेगा. उसके बाद हर महीने 11-22 खेलते रहिए. 

वीडियो: बंगाल चुनाव: SIR में कटे 12.9 लाख नाम,EC की सप्लीमेंट्री लिस्ट में जुड़े सिर्फ़ 1468

Advertisement

Advertisement

()