इस टेक शो पर ट्रांसपैरेंट TV से लेकर रोल होने वाले फ़ोन तक ये अनोखी चीजें लॉन्च हुई हैं
LG ने रोल होने वाली, आर-पार देखने वाली, बेन्ड होने वाली स्क्रीन दिखाई हैं!
Advertisement

CES 2021: ये है TCL की रोल होने स्क्रीन. (फ़ोटो: TCL)
Quick AI Highlights
Click here to view more
Consumer Electronics Show (CES). दुनिया का सालाना टेक जलसा, जहां एक से बढ़कर एक गैजेट और नई टेक्नॉलजी उतारी जाती हैं. कोरोनावायरस के चक्कर में CES 2021 ऑनलाइन हो रहा है. अब तक सैमसंग, LG, इंटेल जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने नए प्रोडक्ट दिखा दिए हैं.
इस साल के कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो पर नए लैपटॉप और दूसरे गैजेट के साथ-साथ नई किस्म की डिस्प्ले टेक्नॉलजी भी दिखाई गई जिसमें ट्रांसपैरेंट मतलब आर-पार दिखने वाली TV और रोल होकर तह हो जाने वाले टैबलेट भी शामिल हैं. ये रहे CES 2021 के पहले दिन के बड़े अनाउन्स्मेन्ट LG rollable smartphone
इस बात का तो पहले से ही पता था कि LG इस बार के CES पर ऐसा फ़ोन दिखाएगा जिसकी स्क्रीन रोल हो जाती है. ये एक आम स्मार्टफोन की ही तरह दिखता है मगर इसकी स्क्रीन को एक तरफ़ खींचकर इसे टैबलेट की तरह बनाया जा सकता है. फ़ोन के बारे में ज़्यादा कुछ तो नहीं पता चल पाया है मगर CNET की रिपोर्ट के मुताबिक, LG का ये डिवाइस इस साल के आखिर में लॉन्च होगा. इससे पहले ऑप्पो ने भी एक रोल होने वाला कान्सेप्ट डिवाइस बनाया था और TCL ने भी ऐसा ही एक कान्सेप्ट पेश किया था. LG transparent OLED स्क्रीन
ये है LG की ट्रांसपैरेंट स्क्रीन वाली TV. (फ़ोटो: LG)
LG ने CES 2021 में कुल छह तरह की डिस्प्ले टेक्नॉलजी दिखाई है जिसमें से एक स्मार्ट बेड भी है जिसमें एक ट्रांसपैरेंट स्क्रीन वाली TV लगी हुई है. ये बेड आपकी नींद पर नज़र रखता है. इसमें आर-पार दिखने वाली 55-इंच की TV स्क्रीन के साथ-साथ स्पीकर सिस्टम भी लगा हुआ है. इस स्मार्ट बेड में अलार्म भी सेट किया जा सकता है. पैर की तरफ़ जो TV स्क्रीन है उसकी हाइट को जरूरत के हिसाब से कम ज़्यादा भी कर सकते हैं.
LG ने इस आर पार दिखने वाली स्क्रीन को लेकर कई तरह के इस्तेमाल दिखाए हैं. इसे रेस्टोरेंट वग़ैरह में ग्लास + TV की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, मेट्रो की विंडो में ग्लास की जगह इसे फिट कर के लोगों को जानकारी देने या विज्ञापन के लिए भी इसका इस्तेतमाल किया जा सकता है. इसे स्लाइडिंग डोर वाले सिस्टम पर लगाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इनके अलावा LG ने एक बेन्ड होने वाली TV और अपनी नई मिनी-LED टेक्नॉलजी पर बनी हुई TV भी लॉन्च की है, जिसके बारे में हम अलग से बात करेंगे. Intel teases next-gen Alder Lake chip
AMD के नए जेनरेशन के कंप्यूटर चिपसेट ने इंटेल को पीछे छोड़ दिया और उसके बाद ऐपल के नए M1 चिप ने तो एक आंधी ही चला दी. इतने प्रेशर के बीच इंटेल ने CES 2021 पर अपने आने वाले चिपसेट को पेश किया. इस प्रोसेसर का कोड नेम Alder Lake है और इंटेल के मुताबिक, ये पिछली जेनरेशन के मुकाबले ज़्यादा ताकतवर है और ज़्यादा बैटरी बचाता है. ये चिप साल 2021 की दूसरी छमाही में आएगा यानी कि जुलाई से दिसंबर के बीच में. Alder Lake चिप इंटेल के नए 10nm SuperFin प्रोसेस पर बनेंगे. चिप का साइज़ जितना छोटा है, उसकी परफॉरमेंस उतनी ही अच्छी होती है.
इस कंप्यूटर चिप के साथ में इंटेल ने गेमिंग लैपटॉप में लगने वाला 11th Gen Core H-series प्रोसेसर, बिज़नेस लैपटॉप में लगने वाला 11th Gen Intel Core vPro, थिन और लाइट लैपटॉप के लिए Evo vPro, और एजुकेशन लैपटॉप के लिए नई N-series Intel Pentium Silver और Intel Celeron प्रोसेसर लॉन्च किये हैं. कंपनी का कहना है कि साल 2021 में आने वाले करीब 500 लैपटॉप मॉडल्स में ये चिप लगी हुई होंगी. Samsung shows off JetBot 90 AI+ robot vacuum
आपने अब तक रोबोट वैक्यूम क्लीनर के बारे में देखा या सुना तो होगा ही. ये छोटे से रोबोट कई तरह के सेन्सर की मदद से आपके घर के फ्लोर पर टहल-टहल कर सफाई करते हैं. CES 2021 पर सैमसंग ने एक नया JetBot 90 AI+ स्मार्ट रोबोट वैक्यूम लॉन्च किया है जिसमें कैमरा लगा हुआ है. इसकी खास बात ये है कि ये घर की सफाई तो करता ही है साथ में एक सिक्योरिटी कैमरा का काम भी करता है. इसमें एक LiDAR सेन्सर लगा हुआ है जिसकी मदद से ये कमरे का एक मैप बनाकर चल फ़िर सकता है. साल के पहले छह महीनों के अंदर सैमसंग इसको अमेरिकी मार्केट में लॉन्च कर सकता है मगर इसकी कीमत कम नहीं होगी. TCL tease rollable screens
Qualcomm ने CES 2021 में एक नया फिंगरप्रिन्ट सेन्सर लॉन्च किया है. (फ़ोटो: Qualcomm)
क़्वालकॉम ने कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो पर अपना नया 3D Sonic Sensor Gen 2 लॉन्च किया है. ये एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर है जो शायद इस साल के सैमसंग गैलक्सी S21 सीरीज़ स्मार्टफोन में देखने को मिले. क़्वालकॉम के पिछले ultrasonic फिंगरप्रिन्ट सेन्सर में काफी गड़बड़ियां देखने को मिली थीं. क़्वालकॉम का कहना है कि पिछले वाले सेन्सर के मुकाबले नया सेन्सर 77% ज़्यादा बड़ा है और 50% ज़्यादा तेज़ है. कंपनी ने भी कहा है कि ये सेन्सर पानी में भीगी हुई उंगली को भी अच्छे से स्कैन कर सकता है.
इन सब के अलावा CES 2021 पर सैमसंग, लिनोवो और HP ने ढेर सारे लैपटॉप भी लॉन्च किये हैं. मगर न अभी इनके इंडिया आने की कोई खबर है और न ही इनमें ऐसा कुछ तूफ़ानी है कि इनको यहां पर डिस्कस किया जाए. जब ये प्रोडक्ट इंडिया में इंडियन प्राइस के साथ लॉन्च होंगे तब इनकी चर्चा करेंगे.

TCL ने पिछले साल एक रोल होने वाले फ़ोन का प्रोटोटाइप दिखाया था. वो फ़ोन तो अभी तक नहीं आया है मगर कंपनी ने CES 2021 पर एक और रोल होने वाला डिवाइस दिखाया है. राजा-महाराजा के टाइम पर गोल-गोल तह होने वाले खत हुआ करते थे जिनकी डिजाइन आजकल पैसा फेंक तमाशा देख टाइप की लैविश शादियों के इन्विटेशन कार्ड में देखने को मिलती है. इनमें दो तरफ़ रॉड लगी होती है और मखमली सा कपड़ा इन रॉड पर रोल हो जाता है. बस इस कपड़े की जगह पर स्क्रीन लगा दीजिए और बन गया TCL का नया रोल होने वाला डिवाइस. कंपनी के प्रोमो वीडियो में ये एक रॉड की तरह दिख रहा है जिसको खोल कर एक 17-इंच की स्क्रीन बनाई जा सकती है. देखिए ये बस एक कान्सेप्ट बनकर रह जाता है या फ़िर असल में दुनिया में आएगा भी. Qualcomm’s 2nd gen Ultrasonic fingerprint sensorThe future of your screen and the display you’ve always dreamed of rolled all into one!✨#ExperienceMore
Visit us at 7:30 AM EST Jan 13 to learn more about our products pic.twitter.com/PDZPRrksjx
with OLED Scrolling Display, #TCL
ultra-flexible TV made to bend over backward for your entertainment.
— TCL Electronics (@TCL_TV_Global) January 11, 2021