The Lallantop
Advertisement

आठवां वेतन आयोग लागू होने पर कितनी सैलेरी बढ़ेगी? भूलकर भी इस ऐप पर न देखें, बुरा हो जाएगा

8th Pay Commission: साइबर ठगों ने 8th पे कमीशन से जुड़ी एक फर्जी ऐप बनाई है. इससे बचकर रहना है. सरकार ने इस बारे में अब आपके लिए पूरी जानकारी भेजी है. सब कुछ जान लीजिए.

Advertisement
8th Pay Commission scam
8th Pay Commission के नाम पर ठगी
pic
सूर्यकांत मिश्रा
17 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 12:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साइबर ठग इस बार सरकारी नौकरी वालों को ठगने के लिए आ गए हैं. स्कैम का टारगेट सिर्फ सरकारी नौकरी वाले हैं. इसलिए अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो सावधान हो जाइए. आप सरकारी नौकरी में नहीं हैं लेकिन अगर आपके परिवार में या फिर आपके यार, मित्र, सखा, बंधु गवर्मेंट जॉब में हैं तो सबसे पहले इस स्कैम को जान लीजिए.

8th पे कमीशन सैलरी कैलकुलेटर स्कैम

साइबर ठगों ने 8th पे कमीशन सैलरी कैलकुलेटर नाम से एक फर्जी ऐप बनाया है. इसको डाउनलोड करने का लिंक एसएमएस और WhatsApp के जरिए लोगों को भेजा जा रहा है. सरकारी नौकरी करने वालों को कॉल करके भी इस ऐप का झांसा दिया जा रहा है. कॉल या मैसेज में कहा जा रहा कि 8th पे कमीशन के बाद आपकी नई सैलरी जानना है तो इस ऐप को डाउनलोड कर लीजिए.

इसके लिए एक APK file download करने का लिंक भेजा जा रहा है. बताने वाली बात तो है नहीं, फिर भी बता देते हैं कि इस लिंक पर क्लिक करने से क्या होगा. वही होगा जो मंजूर-ए-ठग होगा. बैंक अकाउंट खाली करने से लेकर निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. लिंक पर क्लिक करते ही ऐप बैकग्राउन्ड में काम करना स्टार्ट कर देता है. फ्रॉडिये मोबाइल के मैसेज और OTP का एक्सेस ले सकते हैं. सीधी बात ये कि मर्जी के मुताबिक कांड किया जा सकता है. मतलब एक तरफ लाखों कर्मचारी और पेंशन भोगी 8वें वेतन आयोग के बाद संभावित वेतन बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं, दूसरी तरफ साइबर ठग इस मौके का फायदा उठाने से नहीं चूक रहे.

Image embed
CyberDost का पोस्ट 

कई लोगों के साथ ठगी की घटनाएं सामने आने के बाद गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले CyberDost ने भी इसको लेकर चेतावनी जारी की है. वैसे भी सरकार APK फ़ाइल से कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए कभी नहीं कहती. टेक कंपनियां भी ऐसा कुछ नहीं करती हैं. इसलिए APK फ़ाइल से दूर ही रहिए. 

वैसे तो APK फ़ाइल मतलब Android Package Kit बड़े काम की चीज है. प्ले स्टोर पर नहीं मिलने वाले कई ऐप्स को इससे डाउनलोड कर सकते हैं. लेकिन अब इसका इस्तेमाल ठगी के लिए ज्यादा हो रहा है. इसलिए दूर ही रहिए ऐसे लिंक और फ़ाइल से. अगर आपको 8th पे कमीशन से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो https://8cpc.gov.in पर क्लिक करके सब पता कर लीजिए.  
  

वीडियो: 'कोक स्टूडियो ही ठीक है, क्रिकेट रहने दो...' इंडियन कॉमेडियन ने पाकिस्तान के खूब मज़े लिए

Advertisement

Advertisement

()