The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Technology
  • 5 websites that will help you find Covid bed, oxygen, medicines etc

ये 5 वेबसाइट कोविड मरीज़ के लिए ऑक्सीजन, बेड, दवा की खोज को आसान बना देती हैं

ये 36 जगहों पर डाली हुई ज़रूरत की पोस्ट को एक जगह पर समेट देती हैं!

Advertisement
Img The Lallantop
वेबसाइट्स जो कोरोना मरीज़ के बड़े काम की हैं. (बैकग्राउंड फ़ोटो: PTI)
pic
अभय शर्मा
29 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 29 अप्रैल 2021, 07:36 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से लोगों को अस्पताल में बेड की कमी से लेकर ऑक्सीजन और दवाओं तक की किल्लत का सामना कर पड़ रहा है. सोशल मीडिया के ज़रिए लोग मदद मांग रहे हैं और कई सारे लोग मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं. ऐसे में कुछ लोग वेबसाइट बनाकर सारी जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं, ताकि एक ही जगह पर लोगों को ऑक्सीजन, बेड, प्लाज़्मा, रेमडेसिविर इन्जेक्शन, टिफ़िन सर्विस, एम्बुलेंस, टेस्टिंग सर्विस और दूसरी कोरोना संबंधित चीजों की जानकारी मिल सके.
हम ऐसी ही पांच वेबसाइट के बारे में आपको बताने वाले हैं. हो सकता है कि इस मुश्किल घड़ी में ये जानकारी आपके कुछ काम आ सके. Covidfightclub.org
Covidfightclub

Covidfightclub की वेबसाइट ऐसी दिखेगी.

इस वेबसाइट पर आप सीधे से अपनी ज़रूरत को अपने शहर के नाम के साथ सर्च बार में लिख कर खोज शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा आप सर्च बार के नीचे शहर और अपनी ज़रूरत सेलेक्ट करके सप्लायर ढूंढ सकते हैं. आपको सर्विस देने वाले मिल जाएंगे जिनके साथ में आपको उनका मोबाइल नंबर, अड्रेस और दूसरी मौजूद जानकारी मिल जाएगी. ये जानकारी सोशल मीडिया पर डाली हुई पोस्ट से उठाई हुई होती है और साथ ही आपको ये भी पता चल जाएगा कि ये पोस्ट कब डाली गई है. Covid.army
Covidarmy

Covidarmy की वेबसाइट ऐसी दिखेगी.

ये वेबसाइट एक तरह से ट्विटर सर्च इंजन की तरह है. यहां पर आपको पहले अपना शहर चुनना है और उसके बाद अपनी ज़रूरत. ये दोनों फ़िल्टर लगाते ही आपको वो ट्वीट नज़र आने लगेंगे जो आपके काम के हैं. सर्च रिजल्ट में सबसे पहले वो पोस्ट दिखेंगे जो सबसे ताज़ा होंगे. Covid19helpindia.in
Covidhelpindia

Covidhelpindia की वेबसाइट ऐसी दिखेगी.

इस वेबसाइट पर आपको बाईं तरफ़ सर्च बार दिखेगा और साथ में शहर के नाम के साथ में एम्बुलेंस, डॉक्टर कन्सल्टेशन, प्लाज़्मा, दवाई, और दूसरी चीजों की एक लिस्ट दिखाई पड़ेगी. अप चाहें तो लिस्ट में से अपने काम की चीज़ ढूंढ लें या फिर सर्च बार में अपने शहर का नाम डालकर या फिर ज़रूरत का नाम डालकर इस लिस्ट को छोटा भी कर सकते हैं. लिस्ट से अपने काम की चीज़ पर क्लिक करने पर दाईं तरफ़ आपको सर्विस देने वाले की सारी जानकारी मिल जाएगी, जिसमें अड्रेस और मोबाइल नंबर वग़ैरह शामिल होगा. Covidtools.in
Covidtools

Covidtools की वेबसाइट ऐसी दिखेगी.

इस वेबसाइट के खुलते ही आपको सबसे पहले अपनी ज़रूरत को चुनना होगा. इसके बाद आपको हर शहर के सर्विस प्रोवाइडर दिखने लगेंगे. अब आप ऊपर दिए हुए सर्च बार में अपने शहर का नाम डाल दीजिए. ऐसा करने पर आपको सिर्फ वही पोस्ट दिखेंगी जो आपके शहर से हैं. सर्च रिजल्ट में आपको सर्विस देने वाले के नाम और मोबाइल नंबर के साथ में ये भी दिख जाएगा कि इस जानकारी को आखिरी बार कब अपडेट किया गया था और यहां पर दिया हुआ नंबर लग रहा है, बंद पड़ा है या फिर कॉल उठ नहीं रही है. अगर आपने किसी नंबर को ट्राई किया है तो आप इस जानकारी को खुद भी अपडेट कर सकते हैं. Covidwin.in
Covidwin

Covidwin की वेबसाइट ऐसी दिखेगी.

ये वेबसाइट भी काफ़ी सिम्पल सी है. बस आपको यहां पर अपना राज्य चुनना है और फिर अपना शहर या ज़िला. इसके बाद अपनी ज़रूरत की चीज़ पर क्लिक कर देना है. इसके बाद आपको रिजल्ट में अपने काम के सप्लायर नज़र आ जाएंगे. इस वेबसाइट पर ये जानकारी हमारे और आपके जैसे लोग ही डाल रहे हैं. आपको सर्विस देने वाले के मोबाइल नंबर और बाकी जानकारी मिल जाएगी.
ये तो हो गईं वेबसाइट. मगर इस बात का ध्यान रखिए कि ये जानकारी लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर डाली हुई पोस्ट या फिर इन वेबसाइट पर काम करने वाले वालन्टियर की तरफ़ से आती है. जिस वक़्त आपने कॉल किया है उस वक़्त ये नंबर चल रहे हों या नहीं ये आपको कॉल करने पर ही पता चल पाएगा. साथ ही इनकी सत्यता जांच कर ही आगे बढ़ें. मदद के भेस में बहुत सारे ठग भी घूम रहे हैं जो अड्वान्स पैसा लेकर गायब हो जाते हैं.

Advertisement

Advertisement

()