भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.इस टीम में धाकड़ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की वापसी हुई है. रहाणेको पिछले साल साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.हालांकि इस साल पहले डोमेस्टिक और अब IPL में वो धमाल मचा रहे हैं. जिसके बादउन्हें मिडल ऑर्डर संभालने की जिम्मेदारी दी गई है.