ODI वर्ल्ड कप 2023 (World cup) में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है. छह मैचमें छह जीत के साथ इंडियन टीम सेमीफाइनल में एक कदम रख चुकी है. टीम इंडिया के इसबेहतरीन प्रदर्शन के पीछे बड़ी वजह रही है, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराटकोहली (Virat Kohli) की शानदार फॉर्म. कोहली इस टूर्नामेंट में एक शतक लगा चुकेहैं. और वो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) के रिकॉर्ड 49 शतक कोतोड़ने से बस दो कदम दूर है. ऐसे में कोहली के बल्ले से शतक के लिए सिर्फ इंडियनफैन्स ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान भी दुआ मांग रहे हैं.