विंग कमांडर अभिनंदन. वायुसेना के जांबाज अफसर. दो दिन पाकिस्तान की हिरासत मेंरहने के बाद सुरक्षित वापस लौट आए. उनका मिग 21 उस वक्त पाकिस्तान के निशाने पर आगया था जब वो पाकिस्तान के F 16 विमान का पीछा कर रहे थे. उन्होंने विमान से उतरनेका फैसला किया. वो पाक अधिकृत कश्मीर में उतरे थे. वहां लोगों ने उन्हें पकड़करपाकिस्तानी सेना के हवाले कर दिया था. सरकार की तरफ से लगातार कोशिश औरअंतर्राष्ट्रीय दबाव के चलते उन्हें छोड़ दिया गया.