वो लाइन भूल जाइए कि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव होंगे. अब तारीखें याद कीजिए.चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 के पूरे कैलेंडर की घोषणा कर दी है. मोटा हिसाब येकि सात चरणों में चुनाव होंगे. 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक. चार राज्यों मेंविधानसभा चुनाव भी करवाए जाएंगे. आज हम बात करेंगे चुनाव के शेड्यूल, उसकीखूबियां, उन पर दावे और आपत्तियों की. और आपत्तियों पर बाबा लल्लनटॉप का ज्ञान.इतना काम निपटाने के बाद, आपसे एक गंभीर बात करेंगे. चूंकि वो एक बानगी है कि येचुनाव कैसा होने वाला है. कि हमें चुनना क्या है. और कैसे?