अंडर-19 वर्ल्ड कप. नई उम्र के क्रिकेटर्स के लिए वर्ल्ड मैप पर चमकने का सबसेशानदार मंच. इसके जरिए यह क्रिकेटर्स कम उम्र में ही सीनियर टीमों के लिए दावेदारीपेश कर सकते हैं. यह वर्ल्ड कप हर 2 साल में एक बार होता है. पिछली बार यहटूर्नामेंट साल 2018 में हुआ था जहां भारत चैंपियन बना था. फाइनल में ऑस्ट्रेलियाको हराकर पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली यह टीम न्यूज़ीलैंड में विश्वविजेता बनी थी.