भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC रैंकिंग में कमाल कर दिया है. बुधवार, 15 फरवरी को ICCद्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग में इंडियन टीम टेस्ट फॉर्मेट में भी नंबर-1 बन गईहै. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया है. इसके साथ ही टीमइंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बन गई है. लिमिटेड ओवर क्रिकेट के दोनोंफॉर्मेट में भारत पहले से ही नंबर-1 टीम थी. हाल ही में मेन इन ब्लू न्यूजीलैंड केखिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज़ में क्लीन स्वीप कर वनडे की नंबर-1 टीम बने थे. अबबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में धुआंधार जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय टीमने इतिहास रच दिया. भारत के टेस्ट में 115 पाॅइंट्स हो गए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया111 पाॅइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जबभारतीय टीम एक ही वक्त पर तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 के पायदान पर हो गई है. वनडेमें भारत के 114 रेटिंग पॉइंट और T20I में 267 रेटिंग पॉइंट है. देखिए वीडियो.