यूसुफ पठान. बड़ौदा का वो खिलाड़ी, जिसके सबसे ज्यादा फ़ैन्स बंगाल और राजस्थान मेंहैं. इन दो राज्यों में ज्यादा इसलिए, क्योंकि IPL के सबसे पहले एडिशन में यूसुफ नेराजस्थान को और फिर दो बार KKR को चैम्पियन बनाया.यूसुफ ने टीम के लिए खूब विस्फोटक पारियां खेली, विकेट्स निकाले, फाइनल मुकाबलोंमें परफॉर्म भी किया. तभी तो साल 2015 में वसीम अकरम ने उनके लिए ऊपर लिखी बात कहीथी. और हम ये सारी बात आज क्यों कर रहे हैं? क्योंकि आज यूसुफ का जन्मदिन. यूसुफ 17नवंबर 1982 को पैदा हुए थे. तो चलिए आपको इनसे जुड़े कुछ क़िस्से सुनाते हैं. और इनक़िस्सों में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी क्रेडिट जाएगा.