भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे T20I मैच में स्पिनर्स का बोलबाला रहा. लखनऊ केइकाना स्टेडियम की पिच पर बैटिंग करना मुश्किल हो रहा था. भारत ने ये मैच छह विकेटसे जीता. मैच में दो नायाब रिकॉर्ड्स भी बन गए. मैच में क्या हुआ, ये बताने से पहलेआपको इन रिकॉर्ड्स के बारे में बताए देते हैं. इस मैच में टीम इंडिया ने कुछ ऐसाकिया, जो इससे पहले 2016 में हुआ था. इस मैच में हमारी टीम के स्पिनर्स ने 13 ओवरबोलिंग की. यानी शिवम मावी, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह ने मिलाकर सात ओवरडाले. स्पिनर्स ने इन 13 ओवर में कुल 4.2 की इकनॉमी से बॉलिंग की. वॉशिंगटन सुंदर,कुलदीप यादव, युजी चहल और दीपक हूडा ने मिलाकर चार विकेट भी लिए. देखिए वीडियो.