संजय दत्त की पहली फिल्म ‘रॉकी’ 1981 में अप्रैल-मई में रिलीज़ होने वाली थी. संजयदत्त की मां नरगिस तब बीमार चल रही थीं. उन्हें कैंसर था. वो संजू की फिल्म देखनेको बेचैन थीं. बेटे संजू से उन्होंने कहा था कि उनकी तबीयत खराब रही और स्ट्रेचर परभी ले जाना पड़ा, तब भी वो फिल्म ज़रूर देखेंगी. फिल्म 8 मई को रिलीज़ होनी थीलेकिन 3 मई को ही नरगिस की मौत हो गई. जिस दिन फिल्म का शो था उस दिन एक सीट नरगिसके लिए खाली रखी गई थी.