रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI). भारतीय कुश्ती को चलाने वाली संस्था के खिलाफ़ कईपहलवान बुधवार 18 जनवरी से धरने पर बैठे हुए हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे इसप्रदर्शन में शामिल पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंहपर तानाशाही, यौन उत्पीड़न और पैसों की हेराफेरी के आरोप लगाए हैं. इस प्रदर्शन मेंदेश के कई दिग्गज पहलवान शामिल हैं. आरोप लगाने वालों में टोक्यो ओलंपिक केब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट बजरंग पुनिया, वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट विनेश फोगाट, रविदहिया, दीपक पुनिया और साक्षी मलिक जैसे बड़े नाम भी जुड़े हैं. पहलवानों ने भारतसरकार से बृजभूषण को हटाने की मांग की है और कहा है कि जब तक ऐसा नहीं होता,पहलवानों का धरना जारी रहेगा. देखिए वीडियो.