10 साल बीत गए, टीम इंडिया ने एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीती. इस दशक में टीम इंडियाने हर फॉर्मेट में शानदार क्रिकेट खेला है. हर टीम को हराया है. पर बड़े मोमेंट्समें इंडियन टीम पर बाकी टीम्स भारी पड़ी हैं. ऐसे में हरभजन सिंह का मानना है किटीम इंडिया को दो अलग-अलग कोच ट्राई करने चाहिए. भज्जी का मानना है कि एक कोच सिर्फT20 फॉर्मेट के लिए चुना जाना चाहिए. टीम इंडिया के पास दो कप्तान हैं. रोहित शर्माटीम को टेस्ट और वनडे में और हार्दिक पंड्या टीम को T20 फॉर्मेट में लीड करते हैं.ये बदलाव 2022 T20 वर्ल्ड कप के बाद आया है. इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मेंइंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था. देखिए वीडियो.