सूर्यकुमार यादव अपनी बेस्ट फॉर्म में हैं. T20I क्रिकेट के नंबर वन बैट्समैनसूर्या ने लगातार टीम इंडिया के लिए झोला भर-भरके रन्स बनाए हैं. T20 वर्ल्ड कप मेंसूर्या तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन थे. और इसके बाद से ही उनकी मांगकाफी बढ़ी हुई मानी जा रही है. और अब ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन ग्लेन मैक्सवेल ने इसीपर बड़ी बात कह दी है. T20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्या ने छह मैच में 239 रन बनाए.इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189.68 का रहा. वर्ल्ड कप में सूर्या के नाम तीन पचासेभी थे. वर्ल्ड कप के बाद भी सूर्या की फॉर्म बरक़रार है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ T20सीरीज़ में सूर्या ने दो पारियों में 124 रन ठोक दिए. इसमें एक सेंचुरी भी शामिलहै. शानदार बैटिंग के लिए सूर्या को मैन ऑफ द सीरीज़ भी चुना गया. देखिए वीडियो.