कमला हैरिस. अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं और भारतवंशी भी, लेकिन आजकल बहुत हीविचित्र बात के लिए खबरों में हैं. कमला हैरिस का खबरों में रहना वैसे आम बात है,लेकिन अभी वो जिस बात के लिए चर्चा में हैं वो तकनीक में सबसे आगे रहने वाले देशअमेरिका के लिए चौंकाने वाला है. सोशल मीडिया का जमाना है तो आपको खबर लग ही गईहोगी कि कमला हैरिस अपने मोबाइल में ब्लूटूथ हेडसेट या ईयरबड्स इस्तेमाल नहींकरतीं. इसे लेकर अब दावे किए जा रहे हैं कि शायद कमला हैरिस को अपने मोबाइल के हैकहोने का डर है. इसलिए वायरलेस डिवाइस से उन्होंने दूरी बना रखी है. कमला हैरिस कोज्यादातर फोटो में अपने मोबाइल के साथ वायर वाले ईयरफोन्स का इस्तेमाल करते देखा जासकता है. देखें वीडियो.