पहले ही बता दें, हमने किसी ज्योतिष से बात नहीं की है. न ही किसी टीवी शो वालेपंडित से, जो बता देते हैं कि अगर ऐसा होता तो आप करोड़पति बन जाते. लेकिन विराट का15 जनवरी से रिश्ता ही कुछ ऐसा ही है. भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच 15जनवरी को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया नेटॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया केओपनर शुभमन गिल और विराट, दोनों ने शतक जड़ा है. शुभमन ने 116 और विराट ने 166 रनकी शानदार पारी खेली. इन पारियों की मदद से भारत ने स्कोरबोर्ड पर 390 रन टांग दिए.