साल 2020 आ गया है. यह साल T20 का है. T20 का इसलिए है क्योंकि इसी साल होगा T20वर्ल्ड कप. दुनियाभर के देश इसकी तैयारियों में जुटे हैं और ज्यादा से ज्यादा T20क्रिकेट खेल रहे हैं. साल का अंत बांग्लादेश और वेस्टइंडीज़ के साथ खेलकर करने वालाभारत साल 2020 में पहली बार श्रीलंका से खेल रहा है. दोनों देशों के बीच तीन मैचोंकी T20 सीरीज़ का पहला मैच बारिश से धुल गया. मंगलवार, 7 जनवरी को खेले गए दूसरेमैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत में कैप्टन विराटकोहली ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.