स्टार विराट कोहली शनिवार 5 नवंबर को 34 साल के हो गए हैं. इस वक्त बर्थडे पर बहुतबड़ा सेलिब्रेशन तो नहीं हो सकता. लेकिन विराट ने अपना जन्मदिन टीम इंडिया के साथज़रूर मनाया है. खास बात तो ये रही विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद टीमइंडिया ने विराट के साथ एक केक और कटवा दिया. टीम इंडिया के मेंटल कंडिशनिंग कोचपैडी अप्टन का भी जन्मदिन भी 5 नवंबर को ही होता है. ऐसे में दोनों ने एक साथ हीबर्थडे केक काट ये दिन मनाया. BCCI ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीमइंडिया के प्लेयर्स और स्टाफ विराट और अप्टन का बर्थडे मनाते नज़र आ रहे हैं.