बाएं हाथ के स्पिनर अथर्व अंकोलेकर और लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई के दम पर भारत नेन्यूज़ीलैंड अंडर-19 को 44 रन से हरा दिया. अंडर-19 वर्ल्ड कप के इस मैच में जीतनेवाला भारत क्वॉर्टर-फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा. बारिश से प्रभावित यह मैच 23ओवर्स का कर दिया गया था. भारत ने 23 ओवर्स में बिना विकेट खोए 115 रन बनाए थे.न्यूज़ीलैंड को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 193 रन बनाने का लक्ष्य मिला. कीवी टीम21 ओवर्स में 147 पर सिमट गई.