अच्छे शो और ढंग का कॉन्टेंट का भविष्य अगर कहीं है, तो वो इंटरनेट पर ही है. हमभारतीयों ने सालों-साल टीवी पर मनोरंजन के नाम पर औसत दर्जे की एक्टिंग में परोसेगए स्त्री विरोधी ‘संस्कारों’ को झेला है. सहारा था, तो बाहर के टीवी शोज़ का. फिरकुछ साल पहले यूट्यूब पर ‘परमानेंट रूममेट्स’ और ‘पिचर्स’ वगैरह आए. और यहीं सेभारत में मुकम्मल तौर पर वेब सीरीज़ की शुरुआत हुई. तब से अब तक वेब सीरीज़ केमामले में हम बहुत आगे आए हैं. ये 10 इस वक्त की सबसे अच्छी वेब सीरीज हैं.