त्रिपुरा के मंडई इलाके में IPFT और CPM की आदिवासी विंग त्रिपुरा राजेर उपजाति गणमुक्ति परिषद (TRUGP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज कियातो हिंसा और भड़क गई. इस बीच प्रदर्शन को कवर करने आए एक स्थानीय टीवी पत्रकारशांतनु भौमिक की हत्या कर दी गई. निर्मम हत्या. कवरेज के दौरान उन पर किसी ने पीछेसे हमला किया और उनका अपहरण कर लिया. बाद में शांतनु की लाश एक लोकल स्टेडियम केपीछे मिली. उनके शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान थे.