टीम इंडिया के नए हेड कोच का ऐलान हो गया है. BCCI ने राहुल द्रविड़ को टीम का अगलाहेड कोच बनाया है. राहुल द्रविड़ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से कोच पद का भारसंभालेंगे. बता दें कि रवि शास्त्री का कार्यकाल T20I विश्वकप 2021 के बाद खत्महोने जा रहा है. CAC यानि क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी की सदस्य सुलक्षणा नायक और आरपीसिंह ने एकमत होकर राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का अगला हेड कोच चुना है. इससे पहलेBCCI ने 26 अक्टूबर को हेड कोच की वैकेंसी निकाली थी. देखिए वीडियो.