T20 वर्ल्ड कप अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है. 13 नंवबर को इस टूर्नामेंट के फाइनलमें पाकिस्तान और इंग्लैंड का सामना होना है. ये मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड परखेला जाना है. हालांकि इस मैच पर बारिश के बादल मंडरा रहे हैं. और बारिश होने कीपूरी संभावना है. ऐसे में ICC ने आनन-फानन में मैच से पहले प्लेइंग रेगुलेश्नस मेंकुछ बदलाव कर दिए हैं.