T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया इतिहास रचने से महज़ 2 कदम दूर खड़ी है. टीमसेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और इंग्लैंड की चुनौती का सामना करने की तैयारी मेंजुटी है. लेकिन 10 नवंबर को होने वाले मुकाबले से ठीक दो दिन पहले टीम के कप्तानरोहित शर्मा (Rohit Sharma) के चोटिल होने की खबर आई. मंगलवार, 8 नवंबर को नेट्स परप्रैक्टिस के दौरान रोहित के दाएं हाथ में चोट लग गई.