T20 वर्ल्डकप 2022 से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ लिमिटेडओवर सीरीज़ खेलने वाली है. जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत आ पहुंची है. टीमइंडिया वाइट बॉल क्रिकेट की तैयारियों में लगी है. लेकिन अब भी ओपनिंग और मिडलऑर्डर को लेकर ढेर सारे सवाल किए जा रहे हैं. इन सभी चीज़ों के बीच टीम इंडिया केस्टार T20 बैट्समैन सूर्यकुमार यादव ने कहा है उनकी फेवरेट बैटिंग पोज़ीशन नंबर चारहै.