सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav). क्रिकेट के मौजूदा 360 डिग्री खिलाड़ी. T20Iफॉर्मेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज़ इस साल कमाल की फॉर्म में हैं. जिम्बाब्वेके खिलाफ मैच में भरसक कुटाई की. जिसके बाद पाकिस्तानी मीडिया में सूर्यकुमार यादवपर बातचीत शुरू हुई.रविवार, 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने महज़ 25 गेंदपर 61 रन कूट दिए. इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों तरफ कई आकर्षक शॉट्स लगाए.उनकी इस बेहतरीन बल्लेबाज़ी की विदेशी मीडिया और खासकर पाकिस्तान में खूब चर्चाहुई. कई दिग्गज खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीवी चैनल पर सूर्या की बैटिंग को लेकरअपनी राय रखी.