सूर्यकुमार यादव. बीते साल से ये खिलाड़ी गज़ब ही फॉर्म में है. साल 2023 की शुरूआतभी उन्होंने कुछ इसी तरीके से की है. इंडिया और श्रीलंका (IndvsSL) के बीच खेले गएतीसरे T20I मुकाबले में सूर्या ने शानदार शतकीय पारी खेली है. सूर्या ने इस मैच में51 गेंदों में 112 रन बनाए. उनकी ये पारी देख गेम के दिग्गज़ों ने उनके बारे मेंट्वीट किए, इंस्टा स्टोरी डाली. और अब वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव भी इसलिस्ट में जुड़ गए हैं.