वर्ल्ड कप के महारथी सीरीज़ में हमने आपको रिवर्स ऑर्डर में 2019 से 1996 वनडेवर्ल्ड कप के क़िस्से सुनाए. उन प्लेयर्स के बारे में बताया, जिन्होंने इनटूर्नामेंट्स में अपनी छाप छोड़ी. अब बारी है 1992 वर्ल्ड कप. ये पहला वर्ल्ड कपथा, जिसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. इस वर्ल्ड कप को जीता पाकिस्तान ने.इमरान ख़ान की टीम. पाकिस्तानी लोग कहते हैं कि अगर ये वर्ल्ड कप नहीं होता, इमरानकभी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बन पाते. उनकी टीम बहुत खराब परिस्थितियों सेउबरी और वहां से आगे बढ़कर उन्होंने इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया. हालांकि,प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट इमरान की टीम से नहीं आया. पूरा किस्सा जानने के लिए देखेंवीडियो.