कपिल देव. क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडर्स में से एक. इनका नाम सुनकर एक बड़ीमशहूर तस्वीर दिमाग में आती है. लॉर्ड्स की बालकनी और वहां पर ट्रॉफी उठाता इंडियनकैप्टन. कपिल पाजी इंडिया की पहली ICC ट्रॉफी घर लाए थे. वो भी उस दौर में, जबवेस्टइंडीज़ टीम अपने चरम पर थी. और पाजी की टीम ने फाइनल मुकाबले में उन्हीं कोहरा दिया.