अफ़ग़ान स्टार राशिद खान, साउथ अफ्रीकन दिग्गज कगीसो रबाडा और डेवाल्ड ब्रेविस,इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियम लिविंगस्टन और ऑलराउंडर सैम करन. इन पांचों मेंआज से पहले भले कुछ कॉमन ना रहा हो, लेकिन अब इनमें एक चीज कॉमन है. अब ये पांचोंMI के लिए खेलेंगे. जी हां, MI ने इन पांचों को साइन कर लिया है. ये अब पहलीक्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) T20 लीग में MI केप टाउन के लिए खेलेंगे. टीम ने इन्हेंडायरेक्ट साइन किया है. ब्रेविस पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. जबकिराशिद गुजरात टाइटंस, रबाडा और लिविंगस्टन पंजाब किंग्स जबकि करन चेन्नई सुपरकिंग्सके साथ थे. MI केप टाउन ने इसके साथ ही तीन ओवरसीज, एक कैप्ड साउथ अफ्रीकन और एकअनकैप्ड साउथ अफ्रीकन की साइनिंग पूरी कर ली. देखें वीडियो.