'सोनचिड़िया'. डायरेक्टर अभिषेक चौबे की फिल्म. फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैंसुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी, भूमि पेडणेकर. भले ही डाकुओं पर आधारित फिल्म होलेकिन ये ‘शोले’ लीग की फिल्म नहीं है. ये ‘दी गुड दी बेड एंड दी अगली’ या ‘देयरविल बी ब्लड’ जैसी किसी अंग्रेजी फिल्म का ऑफिशियल-अनऑफिशियल रीमेक भी नहीं. येखालिस भदेसी स्क्रिप्ट अपने क्राफ्ट में कुछ-कुछ ‘मदर इंडिया’, कुछ-कुछ ‘बैंडिटक्वीन’ और कुछ-कुछ ‘पान सिंह तोमर’ होते हुए भी अपने कहन में इस सबसे ही अलहदा है.देखिए चंबल के डाकुओं पर बनी फिल्म 'सोनचिड़िया' का रिव्यू.