सैनिकों के बीच अपने स्पर्म को फ्रीज करवाने का चलन काफी बढ़ रहा है. सैनिक येफैसला अपनी ज़िंदगी की अनिश्चितताओं को देखते हुए ले रहे हैं. दैनिक भास्कर में छपीरिपोर्ट के मुताबिक ये आंकड़ा पिछले 3 साल के भीतर 3 गुना बढ़ गया है. स्पर्म यानीपुरुष के शुक्राणु जिससे बच्चा पैदा होता है. अहमदाबाद, जयपुर, पटना और रायपुर मेंपड़ताल करने पर ये जानकारी मिली कि ऐसे सैनिक की संख्या लगातार बढ़ रही है जो लंबेवक्त तक अपने घर से दूर सीमाओं पर पोस्टेड रहते हैं. अलग-अलग जगहों पर सरकार की तरफसे मिलिट्री हॉस्पिटल में स्पर्म फ्रीज़ करवाने के लिए सेंटर बनाए गए हैं जहांसैनिकों से पैसे नहीं लिए जाते हैं.