शोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस. मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने इस एनकाउंटर के 22आरोपियों को छोड़ दिया है. कोर्ट ने कहा कि इनके खिलाफ सबूत नहीं मिले. साल 2005 और2006 के बीच गुजरात और राजस्थान की पुलिस ने मिलकर शोहराबुद्दीन और उसकी बीवी कौसरबी का एनकाउंटर किया था. बाद में शोहराबुद्दीन के साथी तुलसी प्रजापति को भी मारदिया गया था. गुजरात पुलिस का दावा था कि शोहराबुद्दीन उस वक्त के गुजरात के सीएमनरेंद्र मोदी की हत्या की फिराक में था.