सूर्यकुमार यादव. बेहद स्पेशल प्लेयर. ऐसा नाम जो बीते एक साल से सबकी जुबान परचढ़ा हुआ है. और ऐसा चढ़ा है कि उतर ही नहीं रहा. लंबे इंतजार के बाद मार्च 2021में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सूर्या का बल्ला लगातार बोल ही रहा है. इंटरनेशनलक्रिकेट की अपनी पहली गेंद को हुक शॉट के जरिए छक्के के लिए उड़ाने वाले सूर्या नेवर्ल्ड क्रिकेट में एक क्रांति सी ला दी है.