एक होता है हीरो. हरदिलअज़ीज़. सबका चहेता. शरीफ भी, सुंदर भी, हंसमुख भी. मां कादुलारा भी और मोहल्ले का प्यारा भी. अच्छाई का प्रतीक भी और बुराई का विनाशक भी. सचकी झंडाबरदारी भी करता है, झूठ से पहरेदारी भी. सारे अच्छे काम करता है. हीरोइन सेप्यार करता है, बाप के ख़ून का/बहन की अस्मत का बदला लेता है, विलेन से लड़ता है औरउसे हरा कर हैप्पी एंडिंग तक ले जाता है कारवां को.