सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy, Chirag Shetty)की जोड़ी ने इंडिया के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में एकऔर गोल्ड मेडल जीत लिया है. सात्विक-चिराग की जोड़ी ने बैडमिंटन मेंस डबल्स मेंइंग्लैंड के बोन लेन और शॉन वेंडी को हराकर ये मेडल जीता. सात्विक-चिराग ने फाइनलमैच 21-15, 21-13 से जीता. मैच शुरू होने से खत्म होने तक सात्विक-चिराग ने इंग्लिशजोड़ी पर प्रेशर बनाए रखा. लेन-वेंडी ने पहले सेट में कई बार चिराग-सात्विक का सर्वब्रेक करने की कोशिश की, पर ऐसा कर नहीं पाए. इंडिया की नंबर वन जोड़ी ने सर्व सेपहले सेट में 12 और दूसरे सेट में 11 पॉइंट बनाए. पहला सेट हारने के बाद लेन औरवेंडी ने वापसी करने की कोशिश की, पर चिराग और सात्विक ने आठ पॉइंट की लीड लेकरपहले ही मैच खत्म कर दिया. दूसरे सेट में मामला थोड़ा फंसा, लेन-वेंडी ने लंबीरैलियां खेलकर सात्विक-चिराग को उलझाए रखा. एक रैली तो 61 स्ट्रोक्स तक भी गई.हालांकि मैच पर इसका कुछ खास फ़र्क नहीं पड़ा. देखिए वीडियो.