टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का साउथ अफ्रीका दौरे से पत्ता कट सकता है.शिखर धवन खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. और माना जा रहा है कि शिखर धवन की जगहरुतुराज गायकवाड़ को बैकअप ओपनर के तौर पर शामिल किया जा सकता है. इसके अलावावेंकटेश अय्यर का भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज टीम में चुना जाना तय है.गौरतलब है कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली कीतरफ से खेल रहे हैं. चार पारियों में शिखर धवन का स्कोर 0, 12, 14 और 18 रहा है.ऐसे में रोहित के क़रीबी दोस्त धवन की जगह रुतुराज को मौका दिया जा सकता है. देखेंवीडियो.