रोहित ने बताया कि मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं बुला रही इंडियन क्रिकेट टीम?
एडिलेड टेस्ट में दस विकेट की हार के बाद कप्तान रोहित ने कहा कि शमी के लिए दरवाजे खुले तो हैं. फ़िटनेस पर अभी भी संदेह है.एडिलेड में रोहित ने कहा कि वह उन पर नज़र रखे हुए हैं क्योंकि सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी खेलते हुए उनके घुटनों में थोड़ी सूजन आ गई थी.