रियान पराग. IPL में राजस्थान रॉयल्स और डॉमेस्टिक क्रिकेट में असम के लिए खेलनेवाले ऑल-राउंडर. इंडिया के क्रिकेटिंग फेस्टिवल यानि IPL के दौरान रियान ट्विटर परखूब ट्रेंड होते हैं. इसके अलावा कई दफ़ा डॉमेस्टिक टूर्नामेंट के दौरान भी वोट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में रियान ने अपनी टीम कोसेमी-फाइनल में पहुंचा दिया है. क्वॉर्टर-फाइनल मुकाबले में रियान ने जम्मू-कश्मीरके खिलाफ़ 174 रन की पारी खेली. इस पारी के बाद रियान पराग की खूब तारीफ हो रही है.इसकी वजह है उन्होंने जिस इंटेंट के साथ टीम को जीत की दहलीज़ पर पहुंचाया. जनता..रियान की इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार बैटिंग की दिवानी हो गई है. और अपने फेवरेटक्रिकेटर को चलता देख आलोचकों के मुंह भी बंद कर रही है. लेकिन क्या रियान की इसटूर्नामेंट की पारियां उनके दूसरे टूर्नामेंट की परफॉर्मेंस को जस्टिफाई कर सकतीहैं? देखें वीडियो.