रिंकू सिंह रातोरात इंडियन क्रिकेट के स्टार बन गए. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरीओवर में पांच छक्के लगाकर रिंकू ने पूरे देश में धूम मचा दी. जो उनके फै़न थे, वोऔर तगड़े फैन हो गए. जो नहीं जानते थे, वो जान गए. IPL इतिहास में 29 रन कभी चेज़नहीं हुए थे. आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर रिंकू ने कोलकाता को मैच जिताया. जोधोनी, रसल, पोलार्ड नहीं कर सके, वो यूपी के अलीगढ़ के इस लड़के ने कर दिखाया.सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता को आखिरी ओवर में 32 रन बनाने थे. हालांकि,रिंकू ऐसा कर नहीं सके.